Physical Address

304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Makar Sankranti 2024 Date Time: मकर संक्रान्ति शुभ योग शुभ मुहुर्त, छः राशियों का खुलेगा भाग्य

Makar Sankranti 2024 Date – नए वर्ष के शुरूआत में ही सनातन धर्म के लोगों को पहल त्योहार मकर संक्रान्ति से ही शुरू होता है। सनातनी लोग इस त्योहार को काफी लम्बे समय से मनाते हुए आ रहे है। इस महापर्व मकर संक्रान्ति में गंगा स्नान और दान पुण्य का काम करते हैं। इस बार मकर संक्रान्ति के त्योहार को लेकर लोगों मन में मतभेद हो रहे हैं कि कब मनाया जाएगा। मकर संक्रान्ति शुभ मुहुर्त और दान पुण्ड का समय क्या रहेगा। इसी के साथ मकर संक्रान्ति से किन राशियों के भाग्य उदय होने वाले हैं। इस विषय पर भी पूरी जानकारी आपको बताएगें। जिससे आपका यह नया साल बहुत ही अच्छा जाएगा।

Makar Sankranti 2024 Date

Makar Sankranti 2024 Date शुभ मुहुर्त

इस वर्ष मकर संक्रान्ति का पर्व कुछ नया होगा, क्योंकि 77 साल बाद सूर्य का प्रवेश मकर राशि में कुछ दुर्लभ तरीके से होने जा रहा है। इस योग का नाम वरीयान योग होगा और साथ में रवि योग भी बन रहा है। जिससे कुछ राशि वाले लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। और यही नहीं पूरे 5 सालों बाद मकर संक्रान्ति का त्योहार सोमवार के दिन पडेगा। जिससे कुछ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव का भी अशिर्वाद रहेगा। जिस करण से पांच ऐसी राशियां हैं जिन पर कुबेर और मां लक्ष्मी की असीम कृपा होने वाली है। तो पहले जानते हैं कि मकर संक्रान्ति का शुभ तिथि और समय क्या रहने वाला है।

Makar Sankranti 2024 शुभ दान योग

इस वर्ष मकर संक्रान्ति के पर्व पर वरीयान योग रहेगा। जो 14 जनवरी रात को 02ः40 से शुरू होगा। जो अगले दिन 15 जनवरी को रात 11ः10 मिनट तक रहेगा। यह समय बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। जब शुक्र ग्रह राशि उच्च में विराम होगें, और आप वरीयान योग को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए कुबेर और शुक्र के मंत्र की माला जप करेंगें। तो आपको बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगें। इस बार मकर संक्रान्ति का शुभ योग समय कब से कब तक रहेगा। तो यह सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, और शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस साल मकर संक्रान्ति किस तारीख को मनाया जाएगा। तो इस साल 15 जनवरी को सूर्य राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगें।

Makar Sankranti 2024 Rashiphal

मकर संक्रान्ति के इस मंगल पर्व में इन छः राशि के जातकों को बहुत ही ज्यादा लाभ होने वाला है। तो आप अपनी राशि के हिसाब से क्या दान धर्म करें जिससे आपके ऊपर भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का बराबर आशिर्वाद बना रहे।

मेष राशि – मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन तिल, गुड़ और मसूर की दाल दान करने से बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि – वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन दूध और दही की बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के स्वामी बुध होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन तिल के बने लड्डू का दान करना चाहिए।

कर्क राशि – कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन तिलकूट का दान करें, इससे आपको बहुत लाभ होने वाला है।

सिंह राशि – सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन तांबे के बर्तन में तिल या तिल के बने लड्डूओं का दान करें।

कन्या राशि – कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन खिचड़ी का दान करें।

तुला राशि – तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, जिससे इन राशियों के लोगों को मकर संक्रान्ति के दिन घी दूध से बनी चीजों का दान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *