Desi Patrakar

Today Weather News Update : कड़ाके के ठंड से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी

Today Weather Update – देशभर में बढ़ती ठण्ड से लोगों की कंपकंपी बढ़ती जा रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में ठण्ड बढ़ने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। बढ़ते कोहरे की वजह से दिल्ली में 170 फ्लाइटें प्रभावित हैं। दिन में जम्मू शिमला से भी ज्यादा ठंडा हुआ बिहार का पटना, इसके साथ पंजाब और हरियाण में शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी। और पांच राज्यों में बारिश का महौल है सिक्किम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ – ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ साथ बारिश की संभावना है। बढ़ती ठण्ड ने लोगों को घरो से निकलना मुश्किल कर दिया है।

Today Weather Update आज का मौसम हाल समाचार बढ़ती ठण्ड का कहर ठण्ड से बचें

Weather News Update

Today Weather Update आज का मौसम समाचार

हरियाणा में सात दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। और चार जिलों में कोहरा शीतलहर चलेगी। इसके साथ दस जिलों में काफी खराब हालात रहे, बेहद सर्द रहे पिछले 22 दिन। राजस्थान के आठ जिलों में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। माउंट आबू में पेड़ पौधो में ओस की बूंदें भी जम गई हैं। जयपुर में तो तीन डिग्री पारा गिर गया। छत्तीसगढ़ राज्य में सरगुजा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया और बिलासपुर संभाग में बारिश अलर्ट भी है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश बौछारें भी पड़ सकती हैं। रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहेंगें।

Weather News: मौसम समाचार दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कड़ाके की ठण्ड, ओले पड़ने की सम्भावना

Today Weather News Update

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट रहेगा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगें। इसके साथ तीन डिग्री तापमान के साथ गुमला सबसे ठंडा इलाका रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काफी लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। और दिल्ली में ठण्ड के कारण घने कोहरे की वजह से लोगों की यात्राएं भी बाधित हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली में शीतकालीन बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। जिसके साथ दिल्ली का न्युनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। और अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री रहने की संभावना है।

Exit mobile version