Today Weather News Update – पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ रही है इसके साथ ही तेज शीतलहर भी चल रही है। जिससे उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पारा और भी ज्यादा गिर गया है। उत्तर भारत के इलाकों में ठण्ड का दौर जारी है, मौसम विभग के अनुसार उत्तर भारत अलग – अलग राज्यों में अभी दो दिनों तक कोल्ड डे जारी किया गया है। और यूपी, पंजाब और हरियाणा में अगले पांच दिनों तक घनो कोहरा देखने को मिलेगा। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदा बांदी देखने को मिलेगी। हलांकि मौसम में परिवर्तन की वजह से कोहरे और ठण्ड से हल्की राहत मिल सकती है।

Today Weather News Update मौसम समाचार
Delhi Weather News Update – दिल्ली के कई इलाकों और दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की वजह से विजिविलिटी कम हो गई थी। जिसकी वजह से दिन में भी सड़कों पर वाहनों के हेड लाइट ऑन करके गडियां चलानी पड़ रही है। इतनी तेज ठण्ड की वजह से तापमान कम से कम 7 डिग्री पर पहुंच रहा है। और कुछ इलाको में तो पारा इससे भी नीचे पहुंच गया है। जिससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। जिसमें यात्रा करने वाले लोगों के लिए कोहरे की वजह से बहुत ही बुरा हाल हो रहा है। क्योंकि इतने ज्यादा कोहरे की वजह से सही से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से बस ट्रेन और हवाई जहाजों की यात्रा भी बाधित हो रही है।
मौसम विबाग की चेतावनी
Uttar Pradesh Weather News Update – शीत लहर की चपेट में राजस्थान समेत उत्तर भारते छः राज्यों में तेज ठण्ड का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में तापमान 1.5 सेल्सियस पहुंच गया है। और 16 राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर की वजह से फ्लाइट और ट्रेने भी लेट हैं। उत्तर प्रदेश में पहली बार पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। अयोध्या में 2.5 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 71 जिलों में कोल्ड डे और 51 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather News – राजस्थान में के भी कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। जिसमें जौसलमेर, बीकानेर में दिन का पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। जयपुर में अच्छी खबर ठण्ड से थोडी राहत मिली है।
Chhattisgarh Weather News – छत्तीसगढ़ के कई जिलो में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। रायपुर में देर रात बारिश हुई है। और सुबह से बादल भी छाए हुए हैं, कुछ जिलों में आज भी पानी गिरेगा। और 27 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
Today Weather News Update : कड़ाके के ठंड से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी
Today Weather News Alert
Haryana Weather News – हरियाणा में तो 26 दिन से हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। हरियाणा में आज छः जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही दो जिलों में पाला जमने के आसार भी दिख रहे हैं।
Punjab Weather News – पंजाब – हरियाणा में धुंध की वजह से विजिविलिटी बहुत ही कम है। चंडीगढ़ में कोल्ड वेव से अभी भी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। चंडीगढ़ में ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। 25 और 27 जनवरी को छाएंगे बादल, तापमान अधिकतम सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहेगा। हिमाचल में बारिश और बर्फ बारी की संभावना है।
Jharkhand Weather News – झारखंड के दक्षिण – मध्य इलाकों में बारिश हो सकती है। रांची समेत 8 जिलों का न्युनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा है। चतरा सबसे ठंडा इलाका रहा है।