Desi Patrakar

Weather News Update Today : देश कई राज्यों में मौसम लेगा करवट, अगर आप कहीं यात्रा करना चाहते हैं, तो आप Weather News जरूर देंखें

Weather News Update Today – मौसम विभाग द्वारा मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन को देखते हुए, सभी राज्यों के मौसम का अपडेट जारी किया है। क्योंकि कुछ राज्यों में तो अभी भी मौसम में काफी ज्यादा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में अभी भी धुंध पड़ रही है और कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले भी पड़ रहे हैं। लेकिन कुछ राज्यों में लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण ज्यादा ठंड और कुछ राज्यों में तो गर्मी भी पड़ने लगी है। मौसम विभाग IMD के अनुसार आज देश के कई राज्यों में Weather News Update कैसा रहने वाला है। बदलते मौसम को देखते हुए आज देश के कई राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा।

Weather News Update Today
Weather News Update Today

Weather News Update Today

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में Weather News Update कुछ दिनों से लगातार धूप निकल रही है। जिससे दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। लेकिन सुबह और शाम दिल्ली में हल्की ठंड के साथ धुंध छाई रहेगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के कई इलाको में हल्की मध्यम बारिश भी पड़ सकती है। और 40 -50 किलो मीटर घण्टे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि आज से बदलेगा मौसम, पूरे हफ्ते बारिश – बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। उत्तर – पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। पंजाब में तो फिर से धुंध पड़ने लगी है। पंजाब में हालही में धुंध पड़ने के कारण 8 वाहनों में बहुत ही भयानक टक्कर हो गई। हरियाणा में 11 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

Weather News Update Today For All State 

मध्य प्रदेश में बारिश से पहले गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। भोपाल समेत 14 शहरों में पारा 30 डिग्री पार हो गया है।

Weather News Update : आज से फिर बदलेगा मौसम, देश के कई राज्यो में बढ़ेगी ठंड, 6 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

राजस्थान का Weather News Update 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

हरियाणा में 4 दिन बारिश के आसार और 40 से 50 किलो मीटर की स्पीट से हवाएं भी चलेगी। और 19 से 20 फरवरी तक 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बदाल छाए रहेगें। इसके साथ ही 22 और 23 फरवरी को बारिश की भी संभावना है। 24 से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। और तापमान में सुधार के साथ तापमान भी बढ़ेगा।

पहाड़ी राज्यों के क्षेत्र में अभी चार दिन तक बारिश के साथ बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में चार दिन तक अलर्ट रहेगा। और मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगीं।

Today Bharat Band Big Braking New : किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है, Bharat Band पर क्या – क्या बंद रहेगा, स्कूल, कॉलेज, बैंक पेट्रोल पंम्प

Exit mobile version