Physical Address

304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Weather News Update

Weather News Update : आज से फिर बदलेगा मौसम, देश के कई राज्यो में बढ़ेगी ठंड, 6 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Weather News Update – भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज कल व परसों बारिश की संभावना है। तीन दिनों तक कुछ राज्यों में झमाझम बारिश होगी, जिससे फिर से ठंड की वापसी होगी मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। इससे कई राज्यों की चिंता बढ़ गई है। रात को तेज हवा के बाद हुई बारिश के चलते और बदलते मौसम के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। आज और कल मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि बारिश के आसार तो पहले से ही है लेकिन इसके साथ ओले भी गिर सकते हैें।

Weather News Update
Weather News Update

Weather News Update 

हिमाचल समेत 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के अलावा 8 राज्यों में ओले गिरने का अनुमान बताया गया है। दिल्ली में बारिश के आसार दिख रहे हैं। बाकि देश के तीन ऐसे राज्य जिनमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें भी बंद हैं। इसके अलावा 8 राज्य जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में 3 और 4 फरवरी को ओले गिर सकते हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के बाद खिली धूप 420 सड़कें और 1600 ट्रांसफॉर्मर बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया। और फिर कल से बारिश और बर्फबारी जोरों से हो रही है।

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश – ओले के आसार दिखाई दे रहे हैं। ग्वालियर, चंबल, रीवा – सागर संभार में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। भोपाल, इंदौर – जबलपुर में बादल छाए रहेगें।

Weather News Update : दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड, आज आपके शहर में क्या मौसम रहेगा जानें

Weather News Update 6 राज्यों में बिगडा मौसम

राजस्थान में आज बारिश – ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे इन जिलों में होगी भारी बारिश, 21 जिलों में दो दिन ओले – बारिश का अलर्ट जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर में बरसारत हुई, जयपुर, कोटा, उदयपुर में सर्दी बढ़ी, राजस्थान के 21 जिलों में बारिश और ओला का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में कल पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 30 किलोमीटर की स्पीड से चल रही बर्फीली हवाएं, 25 दिन में पहली बार कोहरा नही दिखा है। आज उत्तर प्रदेश के किन जिलों में वृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फर्रूखाबाद, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, मथुरा व आसपास के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

बिहार की बात करें तो आज से 6 फरवरी तक बारिश की संभावना है। 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

Weather News Update बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

हरियाणा में तीन दिन तक बारिश और 11 जिलों में कल ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने, 30 किलोमीटर स्पीड से चलेंगी हवाएं और रात में 5.6 डिग्री पारा गिर गया।

चंडीगढ़ में आज से मौसम खराब होने के आसार बताए गए हैं। दो दिन बारिश की संभावना और 40 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

दिल्ली- NCR में लगातार दूसरे दिन बारिश का अलर्ट जारी, फिर से बढ़ी ठंड, हिमाचल उत्तराखंड और जम्मू – कश्मीर में बर्फबारी, 4 फरवरी तक स्नोफॉल का अलर्ट जारी है।

झारखंड के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। 5 – 6 फरवरी को बारिश के आसार, फिर से बढ़ी ठंड।

दिल्ली – नोएडा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह से घना कोहरा, रात में बारिश फिर करेगी वापसी होगी। दिल्ली NCR में फिर बरसेंगे बादल, UP बिहार में भी बढ़ेगी ठंड, पढ़ें अपने राज्य के मौसम का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *