Weather Update Latest News – मौसम विभाग की ओर से बड़ी चेतावनी निकलकर आ रही है। 20 से 25 फरवरी के बीच इन राज्यों में तबड़तोड़ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी जारी किया गया है। अलग – अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किन – किन राज्यों में बारिश के साथ ही तेज आंधी तुफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, सम्पूर्ण भारत का मौसम समाचार का हाल और किन – किन राज्यों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। पूरा मौसम समाचार विस्तार से जानते हैं।
Weather Update Latest News
सबसे पहले बात करें उत्तर प्रदेश की तो अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ 13 शहरों में ओले गिरने का सम्भावना है, और आज से तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश का जिला कानपुर सबसे ज्यादा ठंड़ा शहर चल रहा है। यूपी के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। और ओले गिरने की भी संभावना है, 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इसी के साथ 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग का कहना है कि आज से पश्चिमी विक्षोभ फिर से बिगड़ेगा। इसी के साथ राजधानी दिल्ली का भी मौसम का मिजाज बिगाडेगा। जिसका असर दिल्ली में भी दिखाई देगा, 3 दिन तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ो पर भी बर्फबारी होगी, दिल्ली में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट रहेगा। इससे फिर से ठंड का माहोल शुरू हो सकता है।
मैदानी क्षेत्र की बात करें तो राजस्थान में 2 दिन और 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के 6 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और यहां भी 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Weather Update मौसम समाचार
बिहार के 6 जिलों में बारिश के आसार दिख रहे हैं। 5 दिनों तक आसमान में बादल दिख सकते हैं। बिहार में 21 और 22 फरवरी को बारिश भी हो सकती है। और 23 से प्रदेश भर में फिर ठंड बढ़ सकती है। अगले 48 घंटे के बाद तापमान बढ़ेगा।
पहाड़ी राज्यों में हिमाचल,कश्मीर समेत लद्दाख और उत्तराखंड में भी बारिश, बर्फबारी और ओले पड़ने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश तो होगी, इसी के साथ बर्फबारी और तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में दमोह, टीकमगढ़ – खजुराहो में पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिससे एमपी में गर्मी का मौसम सा आ गया है। लेकिन एमपी मे आज से मौसम बदलेगा, दो दिन बादल छाए रहेगें। हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
हरियाणा – पंजाब के 28 जिलों और चंडीगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन का अलर्ट जारी किया है, 16 जिलों में बारिश ओले के साथ ठंडी हवाएं भी चलेगीं। पंजाब के 17 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावनाएं है। तेज हवाएं भी चलेगीं, अमृतसर में तो पहले से ही बूंदा बांदी हो रही है।
झारखंड में 21 से 23 फरवरी तक बारिश की संभावना है। रांची समेत कई जिलों में बादल भी छाए रहेगें। यहां तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी।
Weather Update 24 घंटे के दौरान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि सम्पूर्ण भारत में कैसी रहेगी। 20 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग – अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21 फरवरी को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। फिर 21 से 24 फरवरी के बीज सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इसी अवधि के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।